Home » आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर 6.2 करोड़ रिटर्न दाखिल

आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर 6.2 करोड़ रिटर्न दाखिल

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली। आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर आज तक 6.2 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) और लगभग 21 लाख प्रमुख टैक्स ऑडिट रिपोर्ट (टीएआर) दाखिल किए गए थे।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक आकलन वर्ष 2021-22 के लिए दायर इन 6.2 करोड़ आईटीआर में से 48त्न आईटीआर-1 (2.97 करोड़), 9त्न आईटीआर-2 (56 लाख), 13त्न आईटीआर-3 (83 लाख), 27त्न आईटीआर हैं। आईटीआर-4 की संख्या 1.66 करोड़, आईटीआर-5 की 11.3 लाख, आईटीआर-6 की 5.2 लाख और आईटीआर-7 की संख्या 1.41 लाख है।

विभाग ईमेल, एसएमएस और ट्विटर के माध्यम से करदाताओं को याद दिला रहा है कि जिन्होंने अभी तक अपनी टैक्स ऑडिट रिपोर्ट या निर्धारण वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है, से अनुरोध है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए तुरंत अपना टीएआर/रिटर्न दाखिल करें। आखिरी तारीख बढ़ा कर 15 मार्च 2022 कर दी गयी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More