Home » भोले बाबा की बारात के लिए शहर को आमंत्रण: महिलाएं निकल रही कार्ड लेकर, हर वार्ड में बांटे जाएंगे कार्ड

भोले बाबा की बारात के लिए शहर को आमंत्रण: महिलाएं निकल रही कार्ड लेकर, हर वार्ड में बांटे जाएंगे कार्ड

by Bhupendra Sahu

भिलाई। भिलाई में निकलने वाले भोले बाबा की बारात के लिए शहर को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए आमंत्रण कार्ड वितरण शुरू हो गया है। आज बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की महिला विंग की पदाधिकारियों ने कार्ड वितरण की शुरुआत खुर्सीपार इलाके से की। खुर्सीपार के अलग-अलग इलाकों में जाकर उन्होंने लोगों को आमंत्रित किया। इस साल 11 हजार लोगों को कार्ड बांटे जाएंगे। इनमें राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, वकील, पुलिस, उद्योगपति से लेकर सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रण भेजा जा रहा है।

13 साल से आयोजन कराने वाले बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि हर साल यह बारात निकलती है। इस बार 11 हजार कार्ड बांटे जाएंगे। कार्ड वितरण के लिए नारी शक्ति भी आगे आई हैं। बोल बम समिति की महिला विंग की पदाधिकारियों ने यह जिम्मा उठाया है। शहर के हरेक वार्ड में कार्ड वितरण शुरू हो गया है। कल से भिलाई के बाजारों में जाकर व्यापारियों को बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रण देंगे।

प्रदेश में बनेगी पहचान, भव्य होगा आयोजन: दया सिंह
बोल बम समिति के अध्यक्ष व पार्षद दया सिंह ने कहा कि, इस बार आयोजन ज्यादा भव्य होगा। समिति के सदस्यों ने सालभर से तैयारी शुरू कर दी थी। अब तक तैयारी चल रही है। आमंत्रण कार्ड बांटने के लिए टीम का गठन किया गया है। सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। सबकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

आयोजन के लिए इन महिलाओं ने संभाला है मोर्चा
महिला विंग की अध्यक्ष मंजू मिश्रा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए पुष्पा सिंह,, सुनीता देवी, रजविंदर कौर, तारिणी शर्मा, बिलोतिन जैसवाल, हेमलता बिसाई, सरस्वती यादव, लक्ष्मी चौहान, शोभा सरोज, सुशीला देवी, बेबी शर्मा, पुष्पा यादव, प्रीती शर्मा, किरण लहरे, पुष्पा रावत, अनीता यादव, साधना चतुर्वेदी, चंदा तिवारी, अनीता रावत, ममता राठी, सुलोचना अग्रवाल, विद्या सिंह, अर्चना गोस्वामी, आनंदी वर्मा, अपर्णा दत्त, त्रिलोकी वर्मा, मनाली दत्ता, श्यामला यादव, उजाला नन्द, मंजू वर्मा, मधू कुमारी, सीमा प्रधान, राधा देवी समेत अन्य आमंत्रण कार्ड देने के लिए घर-घर जा रही हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More