नई दिल्ली । सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी 2022 में कई स्टार खिलाडिय़ों पर लोगी लगाने के लिए तैयार है। लेकिन टीम ने अपने फैंस को नीलामी से पहले ही बड़ी खुशखबरी दे दी है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन नई जर्सी के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। एसआरएच ने सोशल मीडिया पर अपनी फिर से डिजाइन की गई जर्सी की एक झलक साझा की।
एसआरएच ने ट्वीट किया, हम नई जर्सी पेश कर रहे। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी जर्सी के नारंगी और काले रंग को बरकरार रखा है लेकिन नया मॉडल पिछले साल की तुलना में काफी आकर्षक दिखता है।
एसआरएच ने आईपीएल 2022 के लिए एक नया थिंक टैंक चुना है, जिसमें क्रिकेट के अपार अनुभव के साथ कोच ब्रायन लारा, मुथैया मुरलीधरन, डेल स्टेन , साइमन कैटिच, हेमंग बदानी और टॉम मूडी हेड कोच हैं। न्यूजीलैंड की नेशनल टीम के कप्तान केन विलियमसन की कप्तानी में इस टीम में युवा सितारे, जैसे उमरान मलिक और अब्दुल समद रिटेंड राईज़र्स हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का पिछला सीजन बेहद खराब रहा था। टीम 14 मैच में से सिर्फ तीन में जीत दर्ज कर सकी थी और 11 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडिय़ों में से एक डेविड वॉर्नर को पिछले सीजन कप्तानी से हटा दिया गया था।