Home » राज्य में अब तक लगभग 98 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी..प्रदेश के 21.77 लाख किसानों ने बेचा धान

राज्य में अब तक लगभग 98 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी..प्रदेश के 21.77 लाख किसानों ने बेचा धान

by Bhupendra Sahu

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच और उदार फैसलों का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में लगभग 98 लाख मीटरिक टन धान खरीदी हुई है। प्रदेश में अब तक 21.77 लाख किसानों ने सुगमता पूर्वक उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय किया है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप धान खरीदी के साथ ही समांतर रूप से कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आह्वान पर अब तक मिलर्स द्वारा डीओ और टीओ के माध्यम से 67 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम कर रही है। अब तक 17.98 लाख मीटरिक टन केन्द्रीय पूल में गुणवत्तापूर्ण चावल जमा करा चुके हैं। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 9.90 लाख मीटरिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 8.08 लाख मीटरिक टन जमा चावल शामिल है।

खाद्य सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 67 लाख मीटरिक टन धान का रिकार्ड उठाव हो चुका है। श्री वर्मा ने बताया कि 55 लाख 04 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 49 लाख 20 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार 22 लाख 13 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 17 लाख 80 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरूआत 1 दिसम्बर 2021 से हुई है। किसानों के सहुलियत के लिए किसानों की मांग पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी का आखिरी तिथि 7 फरवरी तय किया था। धान खरीदी के समांतर ही खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव और कस्टम मिलिंग भी युद्ध स्तर पर जारी है। इस साल धान बेचने के लिए रिकार्ड 24 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत धान का रकबा भी 30 लाख 11 हजार हेक्टेयर से अधिक है। खाद्य विभाग के सचिव श्री वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ को इस साल केन्द्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा कराना है। इसके लिए तेजी से कस्टम मिलिंग किया जा रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More