Home » मथुरा में प्रियंका गांधी ने किया विश्राम घाट पर यमुना पूजन

मथुरा में प्रियंका गांधी ने किया विश्राम घाट पर यमुना पूजन

by Bhupendra Sahu

मथुरा। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी मंगलवार को मथुरा पहुंची। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध पुण्यतीर्थ क्षेत्र विश्राम घाट पर यमुना पूजन किया। यमुना पूजन में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, मथुरा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश पाठक सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे। मंगलवार को दोपहर सवा दो बजे पवन हंस हैलीपेड पर प्रियंका गांधी का हैलीकाप्टर उतरा। यहां स्थानीय कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद काफिले के साथ प्रियंका गांधी सीधे विश्राम घाट के लिए निकलीं।

कार से वृंदावन से आकाशवाणी से लाल दरवाजा, चैक बाजार होकर स्वामी घाट, विश्राम घाट, छत्ता बाजार होते हुए होलीगेट कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, डीग गेट तक जनसंपर्क किया। विश्राम घाट पर मंत्रोच्चारण के बीच प्रियंका गांधी ने विधिविधान से यमुना जी का पूजन किया। पुराने शहर में प्रियंका गांधी का क्रेज देखने को मिला। प्रियंका को देखने के लिए बाजारों में भीड मौजूद रही। गाडी पर सवार प्रियंका गांधी लोगों का हाथ हिलाकर मुस्कराते हुए अभिवादन कर रही थीं। इस दौरान पुराने शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था। होलीगेट पर कांग्रेस का शहर कार्यालय है। यहां भी बडी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

यहां लोग बडी संख्या में प्रियंका को देखने के इंतजार में खडे थे, जिससे भीडभाड हो गई थी। प्रियंका के वाहन के पीछे कांग्रेसी नेताओं के वाहन और मोटरसाकिलों का काफिला था। इस दौरान जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, शहर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, गिरधारी लाला पाठक, यतेन्द्र मुकद्दम, नवीन नागर आदि कार्यकर्ता व्यवस्था सम्हालते देखे गए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More