Home » मार्च में शादी करने जा रहे हैं अली फजल और ऋ चा चड्ढा

मार्च में शादी करने जा रहे हैं अली फजल और ऋ चा चड्ढा

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड एक्टर अली फजल और ऋ चा चड्ढा को लेकर हर दिन नयी-नयी खबरें आती हैं। आप सभी को बता दें कि यह कपल बीते 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जी हाँ और अब दोनों ही मार्च के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात फिल्म फुकरे के सेट पर हुई थी। जी हाँ और यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। बीते दिनों एक इंटरव्यू में ऋ चा चड्ढा ने बताया था कि अली के साथ वह अपने घर पर चैप्लिन फिल्म देख रही थीं, तभी उन्हें अली को आय लव यू कहा।

वहीँ अली ने तीन महीने लिए उन्हें आय लव यू टू बोलने में। उसी के बाद से दोनों साथ हैं। आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि पिछले दो साल से दोनों शादी करने का प्लान कर रहे हैं, हालाँकि लॉकडाउन के कारण वह इसे पोस्टपोन करते आ रहे हैं।

रिपोर्ट्स को मानें तो अली फजल और ऋ चा चड्ढा अब और इंतजार नहीं करेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ही फुकरे 3 के शूट के दौरान शादी के बंधन में बंधेंगे। आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि फिल्म का शूट दिल्ली में होने वाला है।

आपको हम यह भी बता दें कि कपल शादी के लिए मुंबई जाएगा और इसके बाद शूट पूरा करने के लिए वह वापस दिल्ली आएगा। आपको हम यह भी बता दें कि अली और ऋचा दोनों ही साल 2020 में अप्रैल के महीने में शादी करने वाले थे, हालाँकि लॉकडाउन के कारण इन्होंने प्लान पोस्टपोन कर दिया। लेकिन अब दोनों मार्च के महीने में शादी करने वाले हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More