Home » बिना जिम जाए आसानी से घटाएं वजन, बस अपनाएं ये तीन उपाय

बिना जिम जाए आसानी से घटाएं वजन, बस अपनाएं ये तीन उपाय

by Bhupendra Sahu

आज की इस भीड़-भाड़ वाली दुनिया में हर कोई जिम जाना पसंद नहीं करता, क्योंकि आज के समय में लोग इतने व्यस्त हैं कि वे जिम जाए बिना ही घर में बैठे कुछ न कुछ उपाय अपनाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताते है कि बिना जिम जाए आप कैसे अपने शरीर को फिट रख सकते हैं और अपना वजन भी कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको संतुलित आहार के साथ कुछ अन्य उपाय अपनाने होंगे। आइए जानें।

कारण
ये हैं वजन बढऩे के मुख्य कारण
अपने शरीर को फिट कैसे रखें या वजन कम कैसे करें, ये जानने से पहले यह जानना जरुरी है कि वजन क्यों बढ़ सकता है। असंतुलित खाद्य पदार्थ जैसे पास्ता, पिज्जा, केक ज्यादा खाना या अधिक मात्रा में चीनी का इस्तेमाल करना वजन बढऩे के मुख्य कारणों में से एक हैं। ज्यादा सोना भी सेहत और शरीर के लिए हानिकारक है बलैंस डाइट नहीं लेना और तली हुई चीजों के सेवन से आप कभी फिट नहीं रह सकते।
उपाय
प्रतिदिन सुबह-सुबह पैदल चलें
यदि आप फिट रहना चाहते हैं तो आपको कुछ नियम अपनाने होंगे। जैसे रोज सुबह 20-25 मिनट तक नियमित रूप से तेज चलें। इससे आप स्वस्थ और फ्रेश महसूस करेंगे। अगर आप प्रतिदिन सुबह 20-25 मिनट तक नियमित रूप से तेज चलेंगे तो लगभग 200 कैलेरी कम हो सकती है। इस उपाय से न केवल आपका वजन कम होगा, बल्कि यह उपाय आपको फिट भी रखेगा और कई बीमारियों से भी छुटकारा दिलाएगा।
उपाय
वजन कम करने में आहार की भुमिका
वजन घटाने व फिट रहने लिए खाना मुख्य भूमिका निभाता है, इसलिए इसके साथ कोई समझौता न करें। किसी भी प्रकार की डाइटिंग आपको लंबे समय के लिए अच्छे परिणाम नहीं देगी। आप अपने आप को किसी भी प्रकार से किसी भी डाइट-चार्ट से न जोड़ें। यह आपके शरीर को कमजोर कर सकता है। इसलिए आप अपनी दिनचर्या में केवल संतुलित खाने पर ही ध्यान दें जो आपको चुस्ती-फुर्ती दे सके।
पानी, फल और सब्जियों का सेवन
किसी को ये बताने की जरुरत नहीं कि फल और सब्जियां खाना सेहतमंद होता है। फल और सब्जियां स्वस्थ रहने के साथ-साथ वजन घटाने में भी सहायक हैं। इसलिए कोशिश करें कि दिन में कम से कम दो बार फल जरूर खाएं। अधिक मात्रा में पानी पीना भी शरीर को फिट रखता है क्योंकि पानी कैलेरी को कम करने में मददगार है और पानी पीने के बाद भूख भी कम लगती है। इसलिए भरपूर पानी पीएं और फिट रहें।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More