Home » खुर्सीपार आईटीआई ग्राउंड में मिली लाश… पत्थर से कुचलकर मैदान मे युवक की हत्या… मृतक धमाल बजाता था… जांच में जुटी पुलिस…

खुर्सीपार आईटीआई ग्राउंड में मिली लाश… पत्थर से कुचलकर मैदान मे युवक की हत्या… मृतक धमाल बजाता था… जांच में जुटी पुलिस…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। शहर में एक और हत्या का मामला सामने आया है। इस बार खुर्सीपार के आईटीआरई ग्राउंड में हत्या हुई। सुबह ग्राउंड पर खेलने पहुंचे युवाओं ने सबसे पहले लाश को देखा। खून से लथपथ लाश देखकर डायल 112 को सूचना दी गई है। सूचना मिलने के कुछ देर बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने खुर्सीपार थाने को जानकारी दी। खुर्सीपार पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आईटीआई ग्राउंड खुर्सीपार में रोज की तरह खेलों की प्रैक्टीस करने युवक पहुंचे थे। आईटीआई ग्राउंड में एक छोर पर युवक का शव पड़ा हुआ था। खून से लथपथ शव नग्न हालत में मिला। मौके पर खून के निशान हैं। वहीं युवक के सिर पर भारी वस्तु मारी गई है। शव के आसपास शराब व पानी के खाली बोतल आदि मिले हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रात में यहां शराब पार्टी हुई है।

प्रांरभिक जांच में पुलिस ने बताया कि सिर पर भारी वस्तु मारने से मौत हुई है। पुलिस पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। शव की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना का समय आधी रात के बाद का या अल सुबह का हो सकता है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

खुर्सीपार थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ शव मिला है। मृतक की पहचान जोन 3 उडिय़ा बस्ती खुर्सीपार निवासी मोनू कुमार पिता दीनबंधु कुमार (27) के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि मृतक बैंड पार्टी में धुमाल बजाता था। हत्या कारण क्या है इसका पता लगाया जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More