Home » कृष्णा पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया…

कृष्णा पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया…

by Bhupendra Sahu

भिलाई । कृष्णा पब्लिक स्कूल उतई में बसंत पचंमी का त्यौहार भक्तिमय वातावरण में बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया गया। प्राचार्या डॉ. श्रीमती प्रशी तिवारी ने हर साल की तरह मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना संपन्न कीं और सभी उपस्थित जनों को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि शास्त्रों के अनुसार ये दिन बुद्धि और विद्या की देवी सरस्वती को समर्पित होता है।

मान्यता है कि नए काम की शुरूवात के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्त्र पहन कर पूजा करना भी शुभ होता है।

इतना ही नहीं इस दिन पीले पकवान बनाना को काफी अच्छा माना जाता है, इसी मान्यता को साकार रूप देने शिक्षक – शिक्षिकाएं व सभी स्टाफ पीले रंग के परिधान धारण कर पूजा में सम्मिलित हुए पूजा के वक्त पूरा स्कूल प्रांगण भक्तिमय वातावरण में सरस्वती माता की जयकारे की गूंज से सराबोर था। पूजा के पश्चात सभी उपस्थित जनों ने प्रसाद रूप में खिचड़ी ग्रहण कर मां का आर्शीवाद लिया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More