Home » 60 लाख नई नौकरियां व गरीबों को 80 लाख घर देंगे… बजट 2022 में वित्त मंत्री का ऐलान…

60 लाख नई नौकरियां व गरीबों को 80 लाख घर देंगे… बजट 2022 में वित्त मंत्री का ऐलान…

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना चौथा बजट आज पेश किया। सीतारमण ने 2019 में अपना पहला बजट पेश किया था। निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बजट में विकास को प्रोत्साहन दिया गया है। साथ ही इस बजट में सरकार के इरादे को दर्शाया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि 2022-23 में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख नए मकान बनाए जाएंगे। इनके लिए 48 हजार करोड़ रुपये का फंड रखा गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम को एक उत्कृष्ट प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें अगले पांच सालों के दौरान 60 लाख नए रोजगार और 30 लाख करोड़ के अतिरिक्त उत्पादन की क्षमता रखी गई है।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टर प्लान तैयार किया गया है। ये बजट डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा देगा। एनपीए से निपटने के लिए बैड बैंक बनाया गया है। पीएम गति शक्ति में ग्रोथ के सात इंजन हैं। इसकी मदद से पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान से मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी मिलेगी। यही नहीं पीएम गति शक्ति से इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में देश के नागरिकों के विकास पर जोर दिया गया है। साथ ही मध्यम वर्ग के लिए बेहतर माहौल बनाने पर जोर दिया गया है। इस बजट में अगले 25 सालों की नींव रखी गई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More