Home » संजना सांघी की शॉर्ट फिल्म उलझे हुए 11 फरवरी को होगी रिलीज

संजना सांघी की शॉर्ट फिल्म उलझे हुए 11 फरवरी को होगी रिलीज

by Bhupendra Sahu

संजना सांघी ने काफी कम समय में अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित किया है। वह अपनी सुंदरता और ग्लैमर को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर भी इस अभिनेत्री की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब ऐसी चर्चा है कि उनकी आगामी फिल्म उलझे हुए 11 फरवरी को रिलीज होगी। यह एक शॉर्ट फिल्म है, जिसमें अभिनेत्री का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि फिल्म वैलेंटाइन वीकेंड में दर्शकों के बीच आएगी। रिपोर्ट के अनुसार, संजना की शॉर्ट फिल्म उलझे हुए 11 फरवरी को वैलेंटाइन वीकेंड के दौरान रिलीज होगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म का प्रसारण अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। एक सूत्र ने बताया, इस फिल्म का शीर्षक उलझे हुए रखा गया है। इसे सतीश राज ने निर्देशित किया है। यह अमेजन प्राइम की एक शॉर्ट फिल्म है, जिसे विशेष रूप से वैलेंटाइन वीकेंड के लिए बनाया गया है।

उलझे हुए एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। खबरों की मानें तो इसकी कहानी एक जवान लड़की के इर्दगिर्द घूमती है, जो प्यार में अपनी पसंद को ढूढऩे की कोशिश करती हैं। उम्मीद है कि वैलेंटाइन वीकेंड में फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। उलझे हुए एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। खबरों की मानें तो इसकी कहानी एक जवान लड़की के इर्दगिर्द घूमती है, जो प्यार में अपनी पसंद को ढूढऩे की कोशिश करती हैं। उम्मीद है कि वैलेंटाइन वीकेंड में फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।

संजना ने फिल्म रॉकस्टार से बतौर बाल कलाकार अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। रणबीर कपूर ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी और फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था। इसके बाद उन्हें हिन्दी मीडियम और फुकरे रिटर्न्स जैसी फिल्मों में सहायक भूमिका में देखा गया। हालांकि, किसी भी फिल्म में संजना ने दर्शकों को अपनी मौजूदगी का अहसास नहीं कराया।

मुकेश छाबड़ा की फिल्म दिल बेचारा से संजना लोगों के बीच चर्चा में आईं। इस फिल्म में वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। अब जल्द ही संजना फिल्म ओम: द बैटल विन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। इस फिल्म में वह आदित्य रॉय कपूर के साथ इश्क फरमाती दिखेंगी। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म कपिल वर्मा के निर्देशन में बन रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More