Home » घुटनों की अकडऩ को दूर करने में मदद कर सकती हैं ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

घुटनों की अकडऩ को दूर करने में मदद कर सकती हैं ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

by Bhupendra Sahu

गलत तरीके से उठने-बैठने, असामान्य गतिविधियों और अर्थराइटिस जैसे बीमारी के कारण घुटनों में अकडऩ की समस्या उत्पन्न हो सकती है। अक्सर कई लोग इस समस्या को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं और यही लापरवाही भविष्य में उन्हें भारी पड़ सकती है, जिसके कारण घुटनों का काम करना बंद भी हो सकता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज बताते हैं, जो घुटनों की अकडऩ से छुटकारा दिलाने में सहायक हैं।

रनर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
रनर स्ट्रेचिंग दो तरह से की जा सकती है। पहला, यह कि अपने एक पैर को घुटने के बल मोड़कर जमीन पर रखें और दूसरे से 90 डिग्री का एंगल बनाएं। इस स्थिति में कम से कम 30 सेकंड तक रूके और फिर से दोहराएं। दूसरा, तरीका यह है कि एक हाथ से अपने पैर के पंजे को पकड़ें और सीधे खड़े रहें। इस स्थिति में भी 30 सेकंड तक रहें।
लेग रेज एक्सरसाइज
इसके लिए सबसे पहले एक्सरसाइज मैट पर सीधे लेट जाएं। इस दौरान दोनों हाथों को सीधा फर्श से चिपका के रखें जिसमें आपकी हथेली नीचे के तरफ जमीन से जुड़ी रहें। अब अपनी सांस को सामान्य रखते हुए दोनों पैरों को ऐसे ऊपर की ओर सीधा करें कि शरीर से 90 डिग्री का कोण बन जाएं। अपने दोनों पैरों को इस स्थिति में 15 से 20 सेकंड के लिए रोक कर रखें, फिर प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।
साइड लंजेस एक्सरसाइज
साइड लंजेस एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को खुला करके खड़े हो जाएं। अब अपने दाएं पैर को 90 डिग्री के कोण पर लाएं और अपने बाएं पैर को जितना हो सके उतना स्ट्रेच करने की कोशिश करें। इसके बाद इस मुद्रा को 15 से 20 सेकेंड तक दोहराएं, फिर दूसरी तरफ से इसका अभ्यास करें। बेहतर परिणाम पाने के लिए इसे दोनों तरफ से कम से कम 20 बार करें।
एंकल सर्किल एक्सरसाइज
यह सबसे आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज है जिसे आप आराम से बैठे-बैठे भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए पहले एड़ी को धीरे-धीरे बाईं ओर ले जाएं और फिर इसे दाएं ओर घुमाएं। आपको ये एक्सरसाइज ऐसे करनी है कि ऐसा लगे कि आप एड़ी को गोलाकार आकार में घुमा रहे हैं। इससे घुटनों में लचीलापन आता है और आपको घुटनों की अकडऩ से जल्द निजात मिल सकता है। इसे रोजाना कम से कम 5-10 मिनट के लिए करें।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More