Home » किसान-नौजवान इस बार भाजपा का कोई दांव नहीं चलने देंगे:अखिलेश

किसान-नौजवान इस बार भाजपा का कोई दांव नहीं चलने देंगे:अखिलेश

by Bhupendra Sahu

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसान, नौजवान और गरीब इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा का कोई दांव नहीं चलने देंगे। भाजपा ने जनता के साथ बहुत अत्यचार और अन्याय किया है। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाकर तकलीफ दी है। खेती-किसानी को संकट में डाला है। दुख और परेशानियां दी है। लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाया है। हारती हुई भाजपा अब तमाम तरह के दांव चल रही है, लेकिन सब फेल हो रहे हैं। जनता ने भाजपा का अहंकार तोडऩे का मन बना लिया है। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने अमित शाह का चैलेंज स्वीकार करते हुए ऐलान किया कि वह हर चैलेंज के लिए तैयार हैं।

वो जगह और समय बताएं। उल्लेखनीय है कि कानून व्यवस्था के मुद्दे सपा को घेरते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने अखिलेश यादव को अपने समय के आंकड़े पेश करने की चुनौती दी थी। रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया कि हम हर चैलेंज के लिए अभी तैयार हैं। सच को तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती। वो जगह बताएं, समय बताएं। माना जा रहा है कि उन्होंने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष की ओर से दी गई चुनौती का जवाब दिया है।

शनिवार को मुजफ्फ रनगर में अमित शाह ने सपा प्रमुख पर हमला करने हुए कहा कि अखिलेश यादव को लाज नहीं आती। हिम्मत हो तो अपने समय के आंकड़े लेकर प्रेस वार्ता करें। योगी सरकार में लूट हत्या बलात्कार के मामलों में कमी आई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More