Home » आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यकम में शामिल हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू… कहा आजादी के सही अर्थ को जन जन तक पहुंचाये 

आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यकम में शामिल हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू… कहा आजादी के सही अर्थ को जन जन तक पहुंचाये 

by Bhupendra Sahu

दुर्ग । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर के विशाल सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, ब्रह्माकुमारी रीटा बहन एवं अन्य सभी अतिथियों द्वारा किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में अपने उद्बोधन में ताम्रध्वज साहू ने कहा कि एक समय था जब भारत विश्व गुरु था , सारे विश्व का नेतृत्व भारत करता था । लेकिन समय के साथ परिवर्तन हुआ और भारत 200 वर्षों तक अंग्रेजों का गुलाम रहा । 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ जिसका 75 वर्ष पूर्ण हो रहा है ! जिसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं । मैं धार्मिक, सामाजिक और गैर सरकारी संस्थाओं से आह्वान करता हूं कि वह आगे आए और अमृत महोत्सव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाए । उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों खासकर महात्मा गांधी का राम राज्य का सपना था । राम राज्य के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जहां कोई प्रकार का दुःख ना हो, अशिक्षा ना हो, कोई गरीब ना हो , सबको स्वास्थ्य, शिक्षा, समानता और सम्मान प्राप्त हो।

श्री साहू ने कहा कि आज लोग आजादी का गलत अर्थ निकालते हैं ! जिसके कारण अनेक प्रकार की घटनाएं हमारे आसपास हो रहे हैं ! चोरी, बलत्कार, लड़ाई झगड़े आदि । अब हम सब का कर्तव्य है कि आजादी के सही अर्थ को जन जन तक पहुंचाये ! हर देशवासियों को अधिकार के साथ-साथ कर्तव्यों का बोध कराये ।उन्होंने ब्रह्माकुमारीज द्वारा वर्ष भर होने वाले विभिन्न आयोजनों की सराहना किया !
कार्यक्रम में दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भारत को स्वर्णिम बनाने के लिए हमें श्रेष्ठ कर्म करना होगा । यही प्रेरणा इस संस्था में आने पर मिलता है । महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि को याद करते हुए , उन्होंने कहा कि गांधी जी ने ग्राम स्वराज की बात कही थी । शासन प्रशासन को गांव के स्तर पर पहुंचाना होगा तभी निचले हिस्से तक विकास पहुंचेगा । जब गांव गांव का विकास होगा तब ही भारत देश सही मायने में तरक्की करेगा । आज हमें गांधीजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेना होगा । भारत ने इन 75 वर्षों में जो विकास किया है इसमें कई प्रधानमंत्रियों ने बहुमूल्य योगदान दिया है ! उन्होंने विशेष रूप से जवाहरलाल नेहरू , इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को याद किया । विशेष अतिथि के रुप में पधारे धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग ने कहा आनंद सरोवर परिसर में कदम रखते ही अद्भुत शांति की अनुभूति होती है ! ऐसा लगता है जैसे स्वर्ग में आ गए ! यहां का वातावरण बहुत ही अलौकिक है।

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि हमें आजादी यूं ही नहीं मिली । इसके लिए लाखों देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुतियां दी है ! अमृत महोत्सव पर हमें उन्हें याद करना चाहिए और उनकी प्रेरणा को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों से 35 वर्ष पूर्व से ही मेरा आत्मीय संबंध है जब संस्था को दूर्ग में प्रारंभ हुए कुछ वर्ष हुए थे और बिताए हुए पलों को याद किया । संस्था द्वारा वर्ष भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के प्रति अपनी शुभकामनाएं दी। अल्ताफ अहमद अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उन्होंने भी अपनी शुभकामनाएं इस कार्यक्रम के लिए दी ।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दुर्ग की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी रीटा बहन ने कहा कि दुर्ग जिले में वर्ष भर अनेक कार्यक्रम एवं अभियान चलाए जाएंगे ! जैसे महिलाएं नए भारत के ध्वजवाहक, आत्मनिर्भर किसान, स्वच्छ भारत अभियान, स्वर्णिम भारत के लिए नई शिक्षा , बेटी बचाओ सशक्त बनाओ, बाल व्यक्तित्व विकास शिविरों का आयोजन, स्वतंत्रता के गुमनाम नायकों की स्मरणान्जलि आदि .. इन आयोजनों के द्वारा जन जन को जागृत किया जाएगा और स्वर्णिम भारत बनाने के लिए अनेक प्रयास किए जाएंगे ।
इस कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी रुपाली बहन द्वारा किया गया ।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More