Home » लंबे वक्त बाद फिल्म चुप से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही पूजा भट्ट

लंबे वक्त बाद फिल्म चुप से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही पूजा भट्ट

by Bhupendra Sahu

एक समय में अपनी अदाओं से सभी को मदहोश करने वाली मशहूर एक्ट्रेस पूजा भट्ट एक बार फिर से अपना दमदार अंदाज दिखाने के लिए तैयार हैं। वह फिल्म निर्माता आर बल्कि की फिल्म चुप से लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। जी हाँ, आपको हम यह भी बता दें कि इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर अभिनेत्री बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं और उन्हें इस फिल्म को लेकर उत्सुकता भी है। मिली जानकारी के तहत इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में पूजा भट्ट, सनी देओल, सलमान और श्रेया धनवंतरी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

रिपोर्ट को माने तो एक्ट्रेस का कहना है कि, मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस करती हूं कि मैं इस युवा जुनूनी दुनिया और उद्योग में स्क्रीन पर अपनी वापसी कर रही हूं। वर्ना 49 साल की उम्र में किसको इतना दमदार किरदार निभाने को मिल सकता है। मुझे लगता है कि वक्त बदल रहा है और आज 90 के दशक की तुलना में कहीं ज्यादा अवसर हैं। हम डिजिटल के माध्यम से एक नई भाषा बोलते है और बॉलीवुड के इसे पकडऩे की जरूरत है। वहीं आगे पूजा ने इस फिल्म के निर्माता आर बाल्की की तारीफ करते हुए कहा वो अपने शानदार निर्देशन के लिए जाने जाते हैं और उनकी एक अलग तरह की निगाहें है। इसलिए जब ये प्रोजेक्ट मेरे पास आया, तो मैंने इसके लिए हां कर दिया।

बता दें कि फिल्म निर्माताओं ने पिछले साल लेजेंड फिल्म निर्माता गुरू दत्त की पुण्यतिथि के मौके पर इस फिल्म साइकोलोजिकल थ्रिलर फिल्म का मोशन पोस्ट शेयर कर फिल्म के नाम का खुलासा किया था। आप सभी को हम यह भी बता दें कि फिल्म चुप आर बाल्की की पहली एक्शन थ्रिलर स्टाइल की फिल्म है। जी हाँ और आर बाल्की द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण होप प्रोडक्शंस और राकेश झुनझुनवाला प्रणब कपाडिय़ा द्वारा किया जा रहा है। वहीं अमित त्रिवेदी ने इस फिल्म का म्यूजिक दिया है। आपको हम यह भी बता दें कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट को खुद आर बाल्की ने लिखी है और फिल्म के स्क्रिन प्ले और डायलॉग को आर बाल्की, राजा सेन औऱ ऋषि विरमानी द्वारा लिखा गया है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More