Home » लाइगर के लिए विजय देवरकोंडा ने डबल कर दी अपनी फीस

लाइगर के लिए विजय देवरकोंडा ने डबल कर दी अपनी फीस

by Bhupendra Sahu

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की गिनती तेलुगु फिल्मों के सफल अभिनेताओं में होती है। उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। यही वजह है कि विजय की आने वाली हर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले काफी समय से विजय अपनी पहली फिल्म लाइगर को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि इस फिल्म के लिए विजय ने निर्माताओं से मोटी रकम वसूली है। अर्जुन रेड्डी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से विजय ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी।

इसके बाद आई उनकी फिल्म डियर कॉमरेड से इंडस्ट्री में उनका कद और बढ़ गया। रिपोर्ट के मुताबिक, विजय ने लाइगर के लिए 20 करोड़ रुपये फीस के तौर पर लिए हैं। इतना ही नहीं, वह फिल्म को होने वाले मुनाफे में भी अपना हिस्सा लेंगे। 2019 में आई डियर कॉमरेड के लिए विजय ने 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

विजय ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट और यादगार फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2011 में आई फिल्म नुव्विला से की थी। हालांकि, फिल्म अर्जुन रेड्डी में विजय की एक्टिंग को इतना पसंद किया गया कि रातों-रात हिट हो गए।
लाइगर का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। इसमें वह मार्शल आर्टिस्ट के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनकी जोड़ी अनन्या पांडे के साथ बनी है। दोनों की यह पहली पैन इंडिया फिल्म है। फिल्म में रोनित रॉय, राम्या कृष्णन, मकरंद देश पांडे और अली बाशा भी नजर आएंगे। लाइगर हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होने वाली है।

लाइगर में विजय और अनन्या के साथ बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में टीम ने उनके साथ लास वेगस में शूटिंग पूरी की है। माइक पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनके फिल्म से जुडऩे की घोषणा से फैंस काफी उत्साहित हो गए थे। फिल्म में विजय और माइक रिंग में दो-दो हाथ करते दिखेंगे। माइक हैंगओवर और आईपी मैन 3 जैसी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

बता दें कि फिल्म लाइगर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है। करण ने बीते दिसंबर ट्विटर पर एक पोस्टर शेयर कर यह जानकारी दी थी कि लाइगर दर्शकों के बीच कब आएगी। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा कर लिखा था, एक्शन, रोमांच और पागलपन। यह एकदम धमाल होने वाला है। लाइगर दुनियाभर के सिनेमाघरों में अगले साल 25 अगस्त को रिलीज हो रही है। अपना नया साल इसी धमाके के साथ शुरू करें।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More