Home » मुख्य सचिव ने की समीक्षा: कलेक्टरों को निर्देश, बेहतर प्रबंधन के साथ कराएं धान खरीदी

मुख्य सचिव ने की समीक्षा: कलेक्टरों को निर्देश, बेहतर प्रबंधन के साथ कराएं धान खरीदी

by Bhupendra Sahu

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में धान खरीदी एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में इसे लेकर तैयारियों के लिए शनिवार को मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को एक सप्ताह के लिए बढ़े धान खरीदी के संबंध में दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर अपने जिलों में बेहतर प्रबंधन के साथ धान खरीदी करें।

मुख्य सचिव के निर्देश के बाद दुर्ग कलेक्टर ने इसे लेकर अधिकारयों को आवश्यक तैयारियों की रणनीति बनाने कहा। कलेक्टर ने कहा कि जैसे जैसे अंतिम तिथि नजदीक आएगी उसके साथ ही आवक में तेजी आएगी। अंतिम दिनों में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसकी तैयारियां पहले से करें। किसानों को सहुलियत मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने सोसायटियों में फर्जी धान की आवक रोकने का निर्देश दिया है।

उठाव पर भी दिया जाए ध्यान
कलेक्टर ने कहा है कि धान खरीदी के साथ यह भी देखें कि सभी समितियों में उठाव भी जल्द से जल्द हो। कलेक्टर ने कहा कहा कि 15 अप्रेल तक जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव हो जाना चाहिए। इसके लिए अभी से कार्ययोजना बना लिया जाए ताकि बाद में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। कलेक्टर ने यह भी कहा है कि समितियों में बेहतर प्रबंधन के साथ कार्य किया जाए।

कोविड की भी हुई समीक्षा
बैठक के दौरान कोविड पर भी समीक्षा की गई। वीसी के माध्यम से सचिव ने कहा है कि कोविड से हो रही मौतों के अध्ययन में यह पाया गया है कि जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है वे ही इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। इसे देखते हुए मुख्य सचिव ने वैक्सीनेशन के लक्ष्य को जल्द से जल्द पा लेने कहा है। इसी कड़ी में दुर्ग कलेक्टर ने कहा है कि 60 प्लस वालों को बूस्टर डोज प्राथमिकता से दिया जाए। इस दौरान यह देखें कि दूसरा डोज लेने के बाद 9 माह की अवधि पूरी हो चुकी है नहीं। इसके अलावा किशोरों के टीकाकरण को भी तेजी से करने का निर्देश दिया गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More