Home » मुख्यमंत्री ने जशपुर के पर्यटन और जैव-विविधता पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया

मुख्यमंत्री ने जशपुर के पर्यटन और जैव-विविधता पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया

by Bhupendra Sahu

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में जशपुर के पर्यटन और जैव-विविधता पर आधारित वर्ष- 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया। संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि कैलेंडर में जशपुर जिले के मनोरम जलप्रपात, पर्वत, वन्य प्राणी, धार्मिक स्थलों सहित चाय बागान, एडवेंचर स्पोर्ट्स और जनजातीय जीवन के पर्व-त्योहारों के दृश्यों को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, विधायक विनय जायसवाल, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के सदस्य द्वय अजय साहू और विनोद तिवारी आदि उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More