Home » ब्रेंकिंग न्यूज : बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग… 7 लोगों की जलने से मौत… 17 घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

ब्रेंकिंग न्यूज : बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग… 7 लोगों की जलने से मौत… 17 घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

by Bhupendra Sahu

मुंबई। मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की 18वीं मंजिल पर शनिवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि गोवालिया टैंक में गांधी अस्पताल के सामने स्थित इमारत ‘कमला’ में सुबह करीब सात बजे आग लगी। उन्होंने कहा, यह 20 मंजिला इमारत है। आग इसकी 18 वीं मंजिल पर लगी।

सूचना मिलने पर दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन अभियान में दमकल की 13 गाड़ियों और पानी के सात टैंकरों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इसे तीसरे स्तर (भीषण) की आग बताया गया है। अधिकारी ने कहा कि आग में कई लोग घायल हो गए और उनमें से 15 को पास के भाटिया अस्पतालजबकि चार अन्य को नायर अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा, नायर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उनमें से दो लोगों की अस्पताल लाए जाने से पहले ही मौत हो चुकी थी, इसके अलावा 7 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। जबकि शेष दो की हालत स्थिर है और उनका इलाज किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि भाटिया अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया है कि घायल हुए 15 लोगों में से 12 को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है।तीन अन्य की हालत गंभीर है और उनका गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन और बचाव अभियान अभी जारी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More