Home » अलाव जलाकर सो रहे पति-पत्नी की आग की चपेट में आने से हुई मौत

अलाव जलाकर सो रहे पति-पत्नी की आग की चपेट में आने से हुई मौत

by Bhupendra Sahu

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के सोनासिल्ली गांव में पति पत्नी की आग में जलकर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पति पत्नी घर में अलाव जलाकर सो रहे थे, तभी अचानक घर में आग लग गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। दरअसल, रात करीब 9 बजे पिथौरा पुलिस को जानकारी मिली।

सोना सिल्ली गांव के एक घर में आग लग चुकी है। पिथौरा पुलिस मौके पर तत्काल पहुंची। पति आग से बचने के लिए घर के बाड़ी तरफ भागा था। पत्नी घर के भीतर ही आग की लपटों से पूरी तरह जल रही थी। पति भी जल रहा था।

पुलिस ने दोनों को गंभीर अवस्था में घर से बाहर निकालकर रायपुर रिफ र किया। जानकारी के मुताबिक पति की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं पत्नी की बीच रास्ते में हो गई थी। पति का नाम हीराधर ठाकुर और पत्नी का नाम हेमबाई है। फि लहाल पिथौरा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More