Home » नागार्जुन की फिल्म द घोस्ट से बाहर हुईं जैकलीन

नागार्जुन की फिल्म द घोस्ट से बाहर हुईं जैकलीन

by Bhupendra Sahu

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस जब से सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी हैं, वह लगातार चर्चा में हैं। सुनने में आ रहा है कि इस विवाद के कारण अब साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी की अगली फिल्म द घोस्ट से उनका पत्ता कट गया है। खबरे हैं कि निर्माता-निर्देशक फिल्म में जैकलीन को कास्ट कर किसी तरह के विवाद में नहीं पडऩा चाहते, इसलिए उन्हें इससे बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

नागार्जुन की फिल्म द घोस्ट में पहले अभिनेत्री काजल अग्रवाल को साइन किया गया था, लेकिन प्रेग्नेंसी की वजह से उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया। इसके बाद जैकलीन को इस फिल्म की हीरोइन बताया जा रहा था, लेकिन मीडिया रिपोर्टों की मानें तो निर्माता-निर्देशक कोई चांस नहीं लेना चाहते और इसी वजह से जैकलीन फिल्म से बाहर हो गई हैं। अब जब जैकलीन फिल्म से बाहर हो गई हैं तो दूसरी हीरोइन की तलाश शुरू हो गई है।
नागार्जुन की एक्शन थ्रिलर फिल्म द घोस्ट का निर्देशन प्रवीन सतारू कर रहे हैं।

फिल्म में अभिनेत्री गुल पनाग भी एक खास भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग में देरी हो रही है इसके दो ही कारण है। पहला हीरोइन का फाइनल ना होना और दूसरा कोरोना वायरस। फिल्म बाहरी लोकेशन पर शूट होनी है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते आउटडोर शूट फिलहाल टाल दिया गया है। अगले छह महीने में फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल शुरू होगा।

नागार्जुन साउथ के एक दिग्गज अभिनेता होने के साथ-साथ एक शानदार डांसर, प्रोड्यूसर, टीवी प्रेजेंटर और बिजनेसमैन भी हैं। साउथ में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए हैं। नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य भी साउथ के सुपरस्टार हैं।
ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ नाम जुडऩे के बाद जैकलीन काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। उनपर आरोप है कि जालसाजी में उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर का साथ दिया।

जैकलीन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह फिल्म राम सेतु में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और अभिनेत्री नुसरत भरूचा काम कर रही हैं। वह जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक में भी एक खास भूमिका निभाती दिखेंगी। इसके अलावा उन्हें अक्षय कुमार के साथ फिल्म बच्चन पांडे में देखा जाएगा। फिल्म में कृति सैनन भी हैं। रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस और सलमान खान की फिल्म किक 2 भी जैकलीन के खाते से जुड़ी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More