Home » भिलाई निगम के एमआईसी सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण… विधायक देवेन्द्र यादव ने साझा किए अपने अनुभव

भिलाई निगम के एमआईसी सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण… विधायक देवेन्द्र यादव ने साझा किए अपने अनुभव

by Bhupendra Sahu

भिलाई। महापौर परिषद् के सदस्यों ने मंगलवार को विभाग के कार्यो की जिम्मेदारी संभाली। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सभी एमआईसी सदस्यों को उनके पद पर आसीन कराया। इस मौके पर विधायक देवेन्द्र यादव एवं महापौर नीरज पाल तथा सभापति गिरवर बंटी साहू ने सभी मेयर इन काउंसिल के सदस्यों को उनके कक्ष में जाकर उन्हें कुर्सी पर बिठाकर पदभार ग्रहण करवाया और सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरि, विशेष रूप से मौजूद रहे।

एमआईसी सदस्यों के पदभार ग्रहण के अवसर पर विधायक देवेन्द्र यादव ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। वहीं महापौर नीरज पाल ने शहर के विकास के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने कहा। महापौर ने इस दौरान बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर एमआईसी सदस्यों से चर्चा की। महापौर नीरज पाल के निर्देश के बाद एमआईसी की बैठक के लिये अलग से कक्ष तैयार किया गया है। कक्ष क्रमांक -26 को एमआईसी की बैठक के लिये तैयार कर लिया गया है। महापौर परिषद की बैठक पहले महापौर कक्ष में आयोजित होती थी। जिसमें बार-बार कुर्सी तथा टेबल तैयार करना होता था। अब अलग से कक्ष बनने से यह समस्या नहीं आएगी।

14 एमआईसी सदस्यों ने संभाला अपना पद
उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने 13 जनवरी को महापौर परिषद का गठन किया है। मंगलवार को सभी 14 एमआईसी मेंबर ने पदभार ग्रहण किया। जिसमें वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण – मन्नान गफ्फार खान, सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य विभाग – संदीप निरंकारी, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग – साकेत चंद्राकर, लोक कर्म विभाग – एकांश बंछोर, जल-कार्य विभाग – केशव चौबे, राजस्व विभाग – सीजू एंथोनी, खाद्य, लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग – लक्ष्मीपति राजू, अग्निशमन, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग – लालचंद वर्मा, गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण विभाग – चंद्रशेखर गवई, महिला एवं बाल विकास विभाग – मीरा बंजारे, अनुसूचित जाति एवं अनुसुचित जनजाति कल्याण विभाग – मालती ठाकुर, शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग – आदित्य सिंह, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग – नेहा साहू, संस्कृति पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग – रीता सिंह गेरा को विभागों की जिम्मेदारी मिली है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More