Home » सेफ्टी पिन पर टिका नेहा शर्मा का टॉप, कैमरे के सामने काउच पर लेटकर दिए किलर पोज

सेफ्टी पिन पर टिका नेहा शर्मा का टॉप, कैमरे के सामने काउच पर लेटकर दिए किलर पोज

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. वह अक्सर अपने फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जिसे काफी पसंद किया जाता है. अब नेहा शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. नेहा शर्मा बोल्ड अंदाज में फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं. इस दौरान वह लेदर टॉप और मैचिंग कलर की पैंट पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद बोल्ड और ग्लैमरस लग रही हैं। नेहा के इस अंदाज से फैंस के होश उड़ गए हैं और वे बार-बार वीडियो देख रहे हैं.

वीडियो में नेहा शर्मा कभी सोफे पर लेट रही हैं तो कभी बैठकर फोटोशूट करवा रही हैं. इस दौरान फैंस का ध्यान उनके टॉप पर गया, जिसे उन्होंने सेफ्टी पिन की मदद से रखा है. फोटोशूट के लिए नेहा ने अपने बालों को खुला रखा है और मैचिंग कलर की हील्स पहनी हुई है जो उनके लुक को कम्पलीट कर रही है. नेहा के इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है.

बता दें कि नेहा शर्मा बिहार की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा माउंट कार्मेल स्कूल, भागलपुर से पूरी की। इसके बाद, उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया, लेकिन जब उन्हें अभिनय में दिलचस्पी हुई, तो उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया। नेहा ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है जिनमें क्रूक, क्या सुपर कूल हैं हम, यंगिस्तान, यमला पगला दीवाना, तुम बिन 2, मुबारकां शामिल हैं। नेहा को आखिरी बार अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर में देखा गया था जिसमें उनके काम को खूब सराहा गया था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More