Home » तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हुई एक्ट्रेस अर्शी भारती की एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हुई एक्ट्रेस अर्शी भारती की एंट्री

by Bhupendra Sahu

तारक मेहता का उल्टा चश्माÓ बीते 13 सालों से देश के लोगों का फेवरेट शो बना हुआ है। शो के हर एपिसोड का फैंस को बेहद इतंजार रहता है। इस शो में काम करने वाले सारे एक्टर्स की पॉपुलैरिटी भी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है। ऐसे में शो में अब एक और स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेस (अर्शी भारती) की एंट्री के बाद से धूम मची हुई है।जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

पिछले कुछ समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा के शो पर जहां खास कलाकारों ने शो से अलविदा कह दिया है तो वहीं इस वजह से शो की टीआरपी में भी कमी देखने को मिली। लेकिन एक बार फिर से ये शो सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। इसके पीछे का कारण है कि बबीता जी के शो छोडऩे के बाद अब शो में मेकर्स ने एक बेहद ही खूबसूरत लड़की की एंट्री करवा ली है। शो में जिस लड़की की एंट्री हुई है उसके बारे में ये कहा जा रहा है कि वो बबीता जी से भी ज्यादा खूबसूरत है। इस नई एक्ट्रेस का नाम अर्शी भारती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में अर्शी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। ये भी कहा जा रहा है कि अर्शी की एंट्री से लोगों को मुनमुन दत्ता की कमी महसूस नहीं होगी। आपको बता दें कि अर्शी भारती ने शो में मुनमुन दत्ता को रिप्लेस नहीं किया है।अर्शी भारती की इस शो में एंट्री मेहता साहब के बॉस की सेक्रेटरी के रूप में हुई है और जब से वो शो में नजर आने लगी हैं तब से ही उनके चर्चे खूब हो रहे हैं।

वैसे तो शो में खूबसूरत हसीनाओं की कोई कमी नहीं है। मुनमुन दत्ता से लेकर सुनैना फौजदार तक सभी हुस्न के मामले में एक दूसरे को टक्कर देती हैं। इस बीच शो में नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। बता दें कि अर्शी भारती कुछ एपिसोड सेÓतारक मेहता का उल्टा चश्माÓ में नजर आ रही हैं। अर्शी भारती की इस शो में एंट्री मेहता साहब के बॉस की सेक्रेटरी के रूप में हुई है। बता दें कि अर्शी भारती तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहले फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अर्शी अर्जुन कपूर के साथ उनकी फिल्म ‘पानीपतÓ में नजर आ चुकी हैं। अर्शी झारखण्ड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं. उनका पूरा नाम अर्शी भारती शांडिल्या है। उनकी उम्र अभी 22 साल है और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More