Home » टीकाकरण महाभियान : रिसाली के 20 वार्डों में एक साथ शुरू होगा वैक्सीनेशन…. अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग … कोरोना से बचने 15 साल के किशोरों को पहला डोज… दूसरे डोज लेने वालों को बुस्टर

टीकाकरण महाभियान : रिसाली के 20 वार्डों में एक साथ शुरू होगा वैक्सीनेशन…. अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग … कोरोना से बचने 15 साल के किशोरों को पहला डोज… दूसरे डोज लेने वालों को बुस्टर

by Bhupendra Sahu

रिसाली। कोरोना के तीसरी लहर से लोगों को सुरक्षित करने एक बार फिर टीकाकरण महाअभियान की शुरूआत की है। नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया की मंगलवार सुबह 7.00 बजे से निगम क्षेत्र के 20 वार्डो में एक साथ टीकाकरण शुरू होगा। इसके लिए अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। निगम आयुक्त ने अपील की है कि 15 से 18 वर्ष वाले किशोर अपने क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर अनिवार्य रूप से टीका लगवाए। वही 18 वर्ष से अधिक आयु वाले भी पहला व दूसरा डोज ले सकते है। आयुक्त ने निगम क्षेत्र के नागरिकों से कहा कि किसी तरह की समस्या आने पर वे वार्ड पार्षद से संपर्क करें। अभियान को सफल बनाने आयुक्त ने टीकारण महाअभियान का नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर व सहायक नोडल अधिकारी आर.के.जैन को बनाया है।

सोशल मिडिया बना संसाधन : छुटे हुए लोगों को टीका लगाने और बुस्टर डोज लगाने प्रचार-प्रसार के लिए मुनादी कराया जा रहा है। वही के लिए अपील कर रहे है।

इन्हें लगेगा बुस्टर डोज
बुस्टर डोज लेने होड़ लगी हैं। कई लोगों को बिना वैक्सीन लिए वापस होना पड़ रहा है। आयुक्त आशीष देवांगन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे व्यस्क लोगों को बुस्टर डोज लगेगा जो 9 माह अर्थात 37 सप्ताह पूर्व दूसरा डोज लगवाया है।

टीका लगाने यहां बनाया गया है केन्द्र
वार्ड-1 तालपुरी बी ब्लाक क्लब हाउस, वार्ड-3 रूआबांधा जैन भवन, वार्ड-4 रूआबांधा कुंदरा पारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, वार्ड-5 रूआबांधा एच.एस.सी. एल.कालोनी दुर्गा मंच, वार्ड-8 रिसाली सेक्टर इस्पात क्लब, वार्ड-9 रिसाली सेक्टर दशहरा मैदान, वार्ड-11 मरोदा सेक्टर इस्पात क्लब, वार्ड-13 टंक मरेादा प्रा0उप स्वास्थ्य केन्द्र, वार्ड-15 मौहारी मरोदा वार्ड कार्यालय, वार्ड-18 स्टेशन मरोदा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, वार्ड-19 स्टेशन मरोदा विजय चैक, वार्ड-22 मैत्री कुंज आवंति उद्यान, वार्ड-27 मैत्री नगर हनुमान मंदिर, वार्ड-28 शक्ति विहार विनायक हॉस्पीटल, वार्ड-31 हिन्द नगर सड़क 2 अवधुत आश्रम व नगर पालिक निगम के जनस्वास्थ्य कार्यालय, वार्ड-32 के नेवई भाठा सामुदायिक भवन, वार्ड-33 नेवई बस्ती सांस्कृतिक भवन, वार्ड-36 डुण्डेरा मंगल भवन वार्ड-37 जोरातराई प्राथमिक शाला व वार्ड-39 के पुरैना एन.एस.पी.सी.एल. स्थित मंगल भवन को टीकारण केन्द्र बनाया गया हैं। वही छुटे हुए वार्डो में बुधवार को वैक्सीन लगाया जाएगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More