Home » मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जांजगीर-चांपा दौरा रद्द

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जांजगीर-चांपा दौरा रद्द

by Bhupendra Sahu

रायपुर | भूपेश बघेल का आज का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। दरअसल, यह फैसला खराब मौसम की वजह से लिया गया है। उन्हें आज हेलिकॉप्टर से जांजगीर पहुंचकर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था।

गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत ग्राम मोहतरा तथा कोसमंदा जाने वाले थे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे दोपहर 12 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.40 बजे तहसील मालखरौदा के ग्राम मोहतरा तथा 1.25 बजे डभरा तहसील के ग्राम कोसमंदा पहुंचकर वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। वे दोपहर 2.35 बजे रायपुर वापस लौटने वाले थे, लेकिन अब सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More