रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहें है। बुधवार को प्रदेश में 5 हजार 476 नए मामले सामने आए। इस दौरान 59 हजार 218 सैपलों की की जांच की गई। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.25% रहा। सर्वाधिक संक्रमण के मामले में राजधानी रायपुर व दुर्ग जिला टॉप पर रहे। राजधानी रायपुर में बुधवार को 1785 नए केस दर्ज किए गए, वहीं दुर्ग जिले में 784 संक्रमितों की पहचान हुई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को नए संक्रमितों की पहचान के बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख 38 हजार 60 तक पहुंच गई है। वहीं इस बीच प्रदेश में 1933 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इसके साथ ही कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 9 लाख 97 हजार 8 तक पहुंच गई है। लगातार बढ़ रहे मरीजों के कारण प्रदेश में तकरीर मरीजों का आंकड़ा बड़ा है प्रदेश में फिलहाल 27 हजार 425 मरीजों का इलाज चल रहा है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के कारण 4 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 13 हजार 627 तक पहुंच गया है।