Home » बाजू की अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा दिला सकती हैं ये एक्सरसाइज

बाजू की अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा दिला सकती हैं ये एक्सरसाइज

by Bhupendra Sahu

बाजू में जमा अतिरिक्त चर्बी आपके शरीर की बनावट को काफी प्रभावित कर सकती है, इसलिए आपको इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बाजू की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए आपको कुछ ऐसे ही एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जो बाजू की अतिरिक्त चर्बी को कम करके इसे मजबूती प्रदान करने में मदद कर सकते हैं।

चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज
सबसे पहले अपने दोनों हाथों में डंबल लेकर खड़े हो जाएं। अब आप एक बेंच पर पीठ के बल लेटें और अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर नीचे फर्श पर रखें। इसके बाद सांस को छोड़ते हुए दोनों डंबल को ऊपर ले जाएं और हाथों को ऊपर की ओर सीधा कर लें। फिर सांस को लेते हुए दोनों डंबल को नीचे लाएं और हाथों को प्रारंभिक अवस्था में जमीन पर रखें। ऐसे दो से तीन सेट पूरे करें।
पुश अप्स एक्सरसाइज
सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएं, फिर गर्दन को सीधा रखें और हथेलियों को कंधों के नीचे रखें। वहीं, पंजे जमीन से सटे हुए हों। अब हाथों पर जोर डालते हुए शरीर को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करें, लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि शरीर को नीचे लाते समय छाती जमीन से छूनी चाहिए। इसके बाद अपने हाथों को सीधा करें और 10 सेकंड इसी अवस्था में रहें, फिर वापस धीरे-धीरे नीचे आकर सामान्य हो जाएं।
प्लैंक एक्सरसाइज
सबसे पहले अपने घुटने मोड़कर जमीन पर बैठ जाएं और दोनों कोहनियों को फर्श पर टिकाकर आपस में बांध लें, फिर पैरों को फैलाकर पेट के बल लेट जाएं। ध्यान रहें कि इस दौरान आपके कंधे और कोहनियां एक ही सीध में हो। कोहनी को कसकर रखें और शरीर का भार पैरों की उंगुलियों और हथेलियों पर रखें, फिर पांच-छह मिनट इसी स्थिति में रहें। इसके बाद धीरे-धीरे एक्सरसाइज छोड़ते हुए सामान्य हो जाए।
ब्रिज एक्सरसाइज
सबसे पहले एक्सरसाइज मैट पर सीधे लेट जाएं। इसके बाद अपने पैरों को इस तरह से मोड़ें जिससे शरीर का निचला हिस्सा ब्रिज जैसा दिखने लगे। इस दौरान अपने दोनों हाथों को एडिय़ों के करीब लाने की कोशिश करें। अब अपने कूल्हों को धीरे-धीरे एक मिनट तक ऊपर-नीचे करें। यह ब्रिज एक्सरसाइज का एक रेप्स है। ऐसे कम से कम पांच रेप्स करें। आप चाहें तो अपनी सुविधा के लिए सिर के नीचे एक तौलिये को लपेटकर रख सकते हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More