Home » एटकिंस डाइट फॉलो कर रहे हैं तो भूल से भी न करें ये गलतियां

एटकिंस डाइट फॉलो कर रहे हैं तो भूल से भी न करें ये गलतियां

by Bhupendra Sahu

एटकिंस डाइट एक लो कार्ब यानी कम कार्बोहाइड्रेट वाली डाइट है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। हालांकि, कई लोग एटकिंस डाइट फॉलो करते समय अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे उन्हें वह लाभ नहीं मिल पाता जो वास्तव में डाइट से मिलना चाहिए। आइए आज आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं, जिनसे एटकिंस डाइट को फॉलो करते समय बचना जरूरी है।

पर्याप्त प्रोटीन का सेवन न करना
कई लोग एटकिंस डाइट फॉलो करते समय पर्याप्त प्रोटीन नहीं लेते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है, जिसका आपकी डाइट में शामिल होना बहुत जरूरी है। यह शरीर की मांसपेशियों के निर्माण और ताकत को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप एटकिंस डाइट को फॉलो करते समय अपनी डाइट में सीमित मात्रा में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
पानी के सेवन पर ध्यान न देना
एटकिंस डाइट को फॉलो करने वाले लोगों का ध्यान सिर्फ कम कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों पर होता है, जो कि गलत है। दरअसल, इस कारण उनका ध्यान पानी के सेवन पर नहीं जाता, इसलिए यह बहुत बड़ी गलती है। भले ही आप वजन नियंत्रित करने या फिर किसी भी शारीरिक समस्या से उभरने के लिए कोई भी खास डाइट अपनाएं, अपनी डाइट में पानी की पर्याप्त मात्रा को जरूर शामिल करें।
डाइट में फैट्स शामिल करते समय डरना
कई लोगों का ऐसा मानना है कि एटकिंस डाइट लेते समय फैट्स को शामिल करना सही नहीं होता है, लेकिन ऐसा करना गलत है। डाइट में सीमित मात्रा में फैट्स का होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि अगर आपकी डाइट में फैट ही नहीं है तो इससे ये चीजें ढंग से नहीं पचती हैं। इस कारण एटकिंस डाइट का पूरा फायदा नहीं मिल पाता, इसलिए आप फैट्स युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करने से न कतराएं।
एकदम से डाइट को बदल देना
अगर आप यह सोचते हैं कि एकदम से पूरी डाइट को बदलकर एटकिंस डाइट को फॉलो करने से आपका वजन तेजी से नियंत्रित होने लगेगा तो वास्तव में ऐसा करना सही नहीं है। एकदम से डाइट को बदलने पर कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप शुरूआत में अपने दिन की सिर्फ एक ही मील को ही एटकिंस डाइट में बदलें, फिर धीरे-धीरे अपनी डाइट में बदलाव करें।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More