जमशेदपुर। हाल ही में इस कार को पुणे में टेस्टिंग करते देखा गया है और ताजा अपडेट ये है कि टाटा नैक्सॉन ईवी के 2022 मॉडल को बदली हुई पावरट्रेन के साथ नया बैटरी पैक मिल सकता है. ये टेस्ट मॉडल डुअल-बीम एलईडी हेडलैंप्स और इसके साथ जुड़े हुए एलईडी डीआरएल के साथ दिखाई दिया है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक एसयूवी को ताजा लुक देने के लिए कंपनी ने इसमें 16-इंच के डुअल-टोन डायमंड-कट अलॉय व्हील्स लगाए हैं. टाटा मोटर्स लगातार 2022 मॉडल नैक्सॉन ईवी की टेस्टिंग कर रही है और माना जा रहा है कि कंपनी इसे पहले से ज्यादा रेंज के साथ पेश करने वाली है. नए मॉडल के साथ कंपनी का टर्गेट ग्राहकों के मन में रेंज को लेकर बनी असमंजस को दूर करना होगा. लंबी दूरी तय करने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ टाटा ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों का ध्यान इस ओर खींचना चाहती है. हालांकि दिखने में नैक्सॉन ईवी इसके मौजूदा मॉडल जैसी ही होगी, कंपनी इसके साथ कुछ मामूली बदलाव दे सकती है.
हाल ही में इस कार को पुणे में टेस्टिंग करते देखा गया है और ताजा अपडेट ये है कि टाटा नैक्सॉन ईवी के 2022 मॉडल को बदली हुई पावरट्रेन के साथ नया बैटरी पैक मिल सकता है. ये टेस्ट मॉडल डुअल-बीम एलईडी हेडलैंप्स और इसके साथ जुड़े हुए एलईडी डीआरएल के साथ दिखाई दिया है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक एसयूवी को ताजा लुक देने के लिए कंपनी ने इसमें 16-इंच के डुअल-टोन डायमंड-कट अलॉय व्हील्स लगाए हैं. मौजूदा टाटा नैक्सॉन ईवी के साथ कंपनी ने 30.2 किलोवाट-आर लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया है जो पार्मनेंट सिंक्रोनस मैगनेट के साथ आता है. ये पावरट्रेन 125 बीएचपी ताकत और 245 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस इलेक्ट्रिक मोटर के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. आगामी नैक्सॉन ईवी की तकनीकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, आने वाले कुछ ही दिनों में हम इसकी और जानकारी आप लोगों तक पहुंचाएंगे. अपडेटेड मॉडल के इंटीरियर में लगभग सभी फीचर्स और लेआउट मौजूदा मॉडल वाले मिल सकते हैं. हालांकि कंपनी इसमें कुछ फीचर्स मुकाबले को देखते हुए जोड़ सकती है. नैक्सॉन ईवी के साथ ऑटो हेडलैंप्स, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और ऐसे ही कई अन्य फीचर्स मिलने का अनुमान है. सेफ्टी की बात करें तो नए मॉडल को एबीएस के साथ ईबीडी, आइसोफिक्स, अगले हिस्से में दो एयरबैग्स, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और कई अन्य फीचर्स मिलने वाले हैं.
00