Home » पेट्रोल और डीजल के दाम में 66वें दिन भी बदलाव नहीं

पेट्रोल और डीजल के दाम में 66वें दिन भी बदलाव नहीं

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 66वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिरता रही। केंद्र सरकार के पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर उत्पाद शुल्क क्रमश: पांच और दस रुपये घटाये जाने की घोषणा चार नवंबर को किये जाने के बाद कीमतों में काफी कमी आयी थी। इसके बाद राज्य सरकार के वैट कम करने के फैसले के बाद दिल्ली में दो दिसंबर को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था।

घरेलू बाजार में 66वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में वैट कम किये जाने के कारण भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:चार महानगरो में पेट्रोल और डीजल की कीमते इस प्रकार रही:

महानगर…………पेट्रोल………….डीजल……………………(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली……………95.41……….. 86.67
कोलकाता ……..104.67……….89.79
मुंबई …………….109.98……..94.14
चेन्नई………………101.40……91.43

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More