Home » श्वेता तिवारी का अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट,साड़ी का पल्लू गिराकर फ्लॉन्ट किया एब्स

श्वेता तिवारी का अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट,साड़ी का पल्लू गिराकर फ्लॉन्ट किया एब्स

by Bhupendra Sahu

श्वेता तिवारी 41 साल की हैं, लेकिन खूबसूरती और फिटनेस के मामले में वो 25 साल की लड़कियों को भी मात देती हैं। श्वेता तिवारी ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है, जिसमें वो साड़ी में कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। इस दौरान श्वेता साड़ी के साथ ही खुले बालों में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्मोकी आई मेकअप किया है। श्वेता का लेटेस्ट लुक देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई श्वेता की फोटो पर फायर और हार्ट इमोजी बना रहा है तो कोई उनके लुक को स्टनिंग और गॉर्जियस बता रहा है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- अब क्या मार ही डालोगी। वहीं एक और शख्स बोला- इसने तो कैटरीना को भी पीछे छोड़ दिया। एक और शख्स ने कहा- एक ही तो दिल है, कितनी बार लूटोगी। एक बोला- ये तो 18 साल की लग रही है। एक और शख्स बोला- आप आज भी हमारी क्रश हो। एक और शख्स ने कमेंट किया- बेटी पलक का कॉम्पीटीटर तो घर पर ही है।

कुछ दिनों पहले श्वेता ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिनमें वो डीपनेक ब्लाउज के संग पीले रंग की साड़ी में दिखी थीं। इन पोज में कभी उनका पल्लू सरकता दिख रहा है तो कभी वो अपनी आंखों से फैंस को घायल कर रही हैं। कुछ एक फोटो में तो वे तो अपने होंठ दबाए भी नजर आ रही हैं। श्वेता ने इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा- सनसाइन। उनकी पोस्ट फैन्स के साथ सेलेब्स ने भी जमकर कमेंट्स किए। वहीं उनके एक्स पति राजा चौधरी भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने लिखा- हमेशा की तरह खूबसूरत।

श्वेता तिवारी की फोटोज पर उनकी बेटी पलक तिवारी ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- यस क्वीन। इसके साथ ही पलक ने कई सारी इमोजी भी बनाई हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि श्वेता तिवारी की साड़ी नेट पैर्टन पर है, ट्रांसपेरेंट साड़ी पर उनकी हैवी वर्कवाला ब्लाउज काफी जंच रहा है।

बता दें कि श्वेता तिवारी 2 बच्चों की मां है फिर भी वो 20 साल की लड़की से कहीं ज्यादा फिट और खूबसूरत दिखती हैं। वे आज भी काफी बोल्ड और ब्यूटीफुल नजर आती हैं। श्वेता फिलहाल अपनी बेटी पलक और बेटे रेयांश के साथ अकेले रह रही हैं। अगस्त, 2019 में उन्होंने दूसरे पति अभिनव कोहली को तलाक दे दिया था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More