Home » कीमती धातुओं में आई मामूली गिरावट

कीमती धातुओं में आई मामूली गिरावट

by Bhupendra Sahu

मुंबई । वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर रहने से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 45 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 65 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती रही।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.15 प्रतिशत बढ़कर 1791.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही, अमेरिकी सोना वायदा 0.04 प्रतिशत उतरकर 1789.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह चांदी हाजिर 0.17 प्रतिशत की गिरावट लेकर 22.19 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

मांग कमजोर रहने से वैश्विक बाजार की तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में नहीं रहा। इस दौरान सोना 45 रुपये गिरकर 47405 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 45 रुपये टूटकर 47454 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी तरह चांदी 65 रुपये की गिरावट के साथ 60362 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 70 रुपये सस्ती होकर 60661 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More