Home » भिलाई निगम में भी कांग्रेस का कब्जा : नीरज पाल बने महापौर… गिरवर बंटी साहू चुने गए सभापति…

भिलाई निगम में भी कांग्रेस का कब्जा : नीरज पाल बने महापौर… गिरवर बंटी साहू चुने गए सभापति…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। नगर निगम भिलाई में आज महापौर व सभापति निर्वाचन हुआ। भिलाई चरोदा निगम रिसाली निगम के बाद आप भिलाई निगम में भी कांग्रेस के महापौर व सभापति चुने गए। इसके साथ ही भिलाई निगम में लगातार तीसरी बार कांग्रेस का महापौर चुना गया। वहीं सभापति के रूप में गिरवर बंटी साहू चुने गए। नीरज पाल वार्ड 60 से पार्षद निर्वाचित हुए थे। वहीं गिरवर बंटी साहू वार्ड 12 से पार्षद चुने गए थे। कांग्रेस ने इन्हें महापौर व सभापति का प्रत्याशी बनाकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

नीरज पाल को वोट -44
महेश वर्मा को वोट -22
योगेश साहू को वोट -04
नीरज पाल बने भिलाई निगम के पांचवे महापौर।

गिरवर बंटी साहू को वोट -44
श्यामसुंदर राव को वोट -22
अनीता अजय साहू को वोट -4
गिरवर बंटी साहू बने अध्यक्ष ।

इससे पहले नगर निगम भिलाई में पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ। सुबह 10:00 बजे कलेक्टर ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद महापौर व सभापति के लिए नामांकन दाखिल किए गए। कांग्रेस की ओर से महापौर के लिए नीरज पाल व सभापति के लिए गिरवर बंटी साहू ने नामांकन दाखिल किया। वहीं भाजपा की ओर से महेश वर्मा ने महापौर व पी श्याम सुंदर राव ने सभापति के लिए नामांकन दाखिल किया। निर्दलीय भी पीछे नहीं रहे। वार्ड 1 से निर्दलीय पार्षद योगेश साहू ने महापौर के लिए पर्चा भरा वही अनीता साहू ने सभापति के लिए नामांकन दाखिल किया था। तय समय पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। मतगणना के बाद कलेक्टर ने महापौर व सभापति की घोषणा कर दी। कांग्रेस के नीरज पाल महापौर व गिरवर बंटी साहू सभापति निर्वाचित हुए।

नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस पार्टी को भिलाई निगम में पूर्ण बहुमत मिला था। कांग्रेस के यहां 37 पार्षद चुने गए। वहीं भाजपा के 24 पार्षद चुने गए। 9 वार्डों में निर्दलीय पार्षदों को जीत मिली। मतगणाना के बाद भाजपा के बागी रामानंद मौर्या सहित चार निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया। भिलाई निगम में कांग्रेस के पास बहुमत से भी ज्यादा संख्याबल था और यह तय था कि महापौर व सभापति कांग्रेस के ही बनेंगे। इसके बाद भी कांग्रेस पार्टी ने किसी प्रकार का रिस्क नहीं लिया और सभी पार्षदों को पुरी टूर पर भेज दिया था। गुरुवार को कांग्रेस के पार्षद सीधे शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More