Home » 83 में हार्डी संधू ने काफी अच्छा काम किया:पलक तिवारी

83 में हार्डी संधू ने काफी अच्छा काम किया:पलक तिवारी

by Bhupendra Sahu

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अपनी मां की तरह काफी बोल्ड और हॉट है। हाल ही में रिलीज हुआ हार्डी संधू के साथ उनका सॉन्ग बिजली बिजली दर्शको को काफी पसंद आया था। पलक ने बताया कि उन्होंने अपने को-स्टार हार्डी संधू की फिल्म 83 देखी है और उन्हें फिल्म काफी पसंद आई हैं।

पलक ने फिल्म 83 के देखने को अनुभव साझा करते हुए कहा कि, मुझे फिल्म 83 काफी पसंद आई हैं। इस फिल्म को देखकर मैं काफी भावुक हो गई थीं। मुझे फिल्म में हार्डी संधू का काम काफी अच्छा लगा हमेशा की तरह उन्होंने इस फिल्म में भी लाजवाब काम किया है।
बता दें कि पलक ने हाल ही में हार्डी संधू के सॉन्ग बिजली बिजली में नजर आई थीं। इस सॉन्ग में हार्डी संधू और पलक तिवारी की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थीं।
बहरहाल, अब पलक भी फिल्मी दुनिया में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। पलक रोजी: द सैफरन चैप्टर से फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म अगले साल 14 जनवरी 2022 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More