Home » नये साल पर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर

नये साल पर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर

by Bhupendra Sahu

टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती है। पिछले ही दिनों वे बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग अपनी सगाई को लेकर चर्चा में आयीं थी। सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी। भले ही सोशल मीडिया पर करिश्मा और वरुण की सगाई की तस्वीरें वायरल हुई थी, लेकिन एक्ट्रेस की ओर से इस रिलेशनशिप को लेकर कोई भी ऑफीशियल जानकारी सामने नहीं आयीं थी। लेकिन नये साल पर करिश्मा ने वरुण संग अपने रिश्ते की ऑफीशियल अनाउंसमेंट कर दी। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बॉयफ्रेंड वरुण के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है और साथ ही यह भी कहा है कि वह साल 2022 के लिए काफी एक्साइटेड है।

करिश्मा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों की बात करें तो एक में वह वरुण के हाथों में हाथ डाले बीच पर चलती हुई दिखाई दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में, दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे घास के मैदान में वॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में यह कपल हाथों में हाथ डाले बैठा हुआ है। इन फोटोज को पोस्ट करते हुए करिश्मा ने कैप्शन में लिखा है, धन्यवाद 2021, प्त2022 के लिए उत्साहित..आप सभी को नया साल मुबारक हो। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की इन रोमांटिक तस्वीरों पर फैंस अपना खूब प्यार लूटा रहे हैं। वहीं फैंस अब इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों जल्द ही सात फेरे लेने वाले है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More