दुर्ग। पंडित मोतीलाल नेहरू प्री मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास दुर्ग का 21 वा पारिवारिक मिलन समारोह कार्यक्रम भिलाई क्लब सिविक सेन्टर भिलाई में दिनांक 02/01/2022 रविवार को संपन्न हुआ। इस साल कार्यक्रम युवाओं के द्वारा हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में हमारे साथी जो कोरोना काल में स्वर्गवास हो गये थे उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया। पश्चात पुरुषों का 50 मीटर दौड जिसमें 55 से 65 साल के सभी युवा साथियों ने भाग लिया। फिर बच्चों का कुर्सी दौड, महिलाओं का कुर्सी दौड तत्पश्चात हमारे ही साथी पूर्व छात्रावासी छात्र इन्द्र शाह मंडावी जो आज संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक मानपुर मोहला है द्वारा अपने छात्र जीवन और जनप्रतिनिधि तक का सफर के बारे में बताए साथ ही युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण के बारे में कहा।

छात्रावास में ही रहे गोविन्द चुरेन्द कमिश्नर सरगुजा एवं जगदलपुर ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय संपत्ति जल, जंगल और जमीन की रक्षा के बारे में बताये हमारे पूर्व छात्रावासी छात्र हीरा लाल नायक (सेवा निवृत्त भा.प्र.सेवा) ने भी छात्रावास में रहकर बिताये दिनों के बारे में तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा तक पहुंचने तक का सफर के बारे में बताये। इसके बाद हमारे सेसेवानिवृत साथी पहलवान सिंह ठाकुर और गोविन्द ढाले जी का मोमेंटो, साल श्री फल भेटकर सम्मान किया गया।
इसके अलावाकेशरी नंदन नायक (डी एस पी एस आई बी पी एच क्यू रायपुर) को गृह सचिव भारत सरकार द्वारा असाधारण आसूचना कुशलता पदक 2021 से नवाजे जाने पर छात्रावास परिवार द्वारा बधाई एवं शुभकामनायें दिये। कार्यक्रम का संचालन हुमन लाल दुधकौरव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राधे श्याम नायक (सेवानिवृत्त भा.पु. सेवा), फ त्ते लाल कृपाल (सेवानिवृत डी आई जी) राय सिह ठाकुर (कमिश्नर आबकारी ) मदन कोरपे (वरिष्ठ पंजीयक), बहादुर नायक (जिला पंजीयक) सुरेश ठाकुर (डायरेक्टर फायर एण्ड एस डी आर एफ बिलासपुर) लेख राम ध्रुवे, सुभाष मंडलोई, चैतू राम देवहरे, उमेन्द्र सिंह ठाकुर, दद्दू सिंह राणा, पल्टू ठाकुर, पंडित चुरेन्द, पूना राम भेडिया, जगत खरे, मंगिया कार्यान्त, देव दास सर युवा प्रभाग से नोहर सिंह ठाकुर (आबकारी अधिकारी), टिकेन्द्र कृपाल (कस्टम अधिकारी सेन्ट्रल एक्साइज)नारद ठाकुर, लव कुश, हीरा, हेमन्त, विक्रम सिद्धू भिलाई स्पात संयंत्र से राजेश चावला ( महाप्रबंधक) भी सिररकत किये थे। अंत में डिगेश चुरेन्द द्वारा धन्यवाद प्रेषित किया गया।