Home » कियारा-सिद्धार्थ ने दिल खोलकर किया नए साल का वेलकम

कियारा-सिद्धार्थ ने दिल खोलकर किया नए साल का वेलकम

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड सेलेब्स ने अपना नया साल अपने पार्टनर के साथ मनाया। इसी लिस्ट में शामिल रहे बॉलीवुड के कथित कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा। इन दोनों ने भी वाइल्ड लाइफ के बीच नए साल का दिल खोलकर वेलकम किया है। आप देख सकते हैं दोनों ने वहां के फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। आप देख सकते हैं कियारा आडवाणी ने एक मोंटाज वीडियो शेयर कर जंगल के बीच अपनी हैरानी और खुशी जाहिर की है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में एक्ट्रेस के जंगल सफारी की झलक भी है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा है- एक नए यकीन और कृतज्ञता के साथ हम नए साल में कदम रखते हैं। कामना करती हूं कि हम सभी का 2022 खुशियों भरा, सेहतमंद और सुरक्षित हो। वहीं कियारा ने अपनी सफारी में दिखे खूबसूरत जानवरों की तस्वीरें भी साझा की है। आप देख सकते हैं अदाकारा जंगल के बीचोबीच बाघ, हिरण, मोर, बंदर आदि जानवरों से कियारा रुबरू हुईं। वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी नए साल में अपनी सोलो फोटोज शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसे देखकर यह पता चलता है कि एक्टर, कियारा के साथ वाइल्ड लाइफ सफारी में हैं। आप देख सकते हैं सिद्धार्थ ने फोटो शेयर कर लिखा है- हैप्पी न्यू ईयर! कामना करता हूं कि ये साल आपकी जिंदगी का नया पन्ना हो जिसमें आप अपनी कहानी लिखें, ताकत और अच्छी सेहत मिले आपको।।। आप सभी को बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ को न्यू ईयर से पहले एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था और दोनों साथ में एयरपोर्ट पहुंचें थे, जहां से दोनों न्यू ईयर ट्रिप के लिए रवाना होने वाले थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More