Home » नववर्ष की पहली सुबह स्वच्छता दीदियों को फूल देकर 10 हजार से अधिक परिवारों ने किया सम्मान…

नववर्ष की पहली सुबह स्वच्छता दीदियों को फूल देकर 10 हजार से अधिक परिवारों ने किया सम्मान…

by Bhupendra Sahu

दुर्ग। नए साल में घर का कचरा ले जाने वाले स्वच्छता दीदियों का शहर के नागरिको ने नववर्ष की पहली सुबह स्वच्छता दीदियों को विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त हरेश मंडावी, सभापति राजेश यादव, एडीएम श्रीमती नुपुर राशिपन्ना, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा और वार्डो के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारगण, अधिकारी कर्मचारियों, व्यपारीसंघ, पुलिस विभाग के पदाधिकारी समेत हर वर्ग के लोगो समेत 10 हजार से अधिक परिवारों ने उनका सम्मान किया।

महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा निश्चित रूप से इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए और जब तक हम स्वच्छता दीदियों का सम्मान नहीं करेंगे तब तक हम अपने घर में शहर में सफाई नहीं ला सकेंगे और यदि सफाई ना हो तो अव्वल नहीं आ सकते इनका मान बढ़ाना बहुत जरूरी है। वास्तव में स्वच्छता का काम तो यही लोग करते हैं पूरे शहरवासी जो गंदगी को छोड़ते हैं उसे उठाकर साफ-सुथरा रखने का काम उनका रहता है और ऐसे कर्मियों को सम्मान की दृष्टि से देखने की जागरूक करने वाले सम्मान हमेशा होना चाहिए।

स्वच्छता दीदियों के साथ नव वर्ष की शुरुआत, इससे अच्छा क्या हो सकता है कि हम सबसे पहली कृतज्ञता उन लोगों के लिए व्यक्त करें जो हमारे चारों ओर का वातावरण साफ स्वच्छ कर देते हैं। स्वच्छता दीदियों के साथ नव वर्ष की शुरुआत, इससे अच्छा क्या हो सकता है कि हम सबसे पहली कृतज्ञता उन लोगों के लिए व्यक्त करें जो हमारे चारों ओर का वातावरण साफ स्वच्छ कर देते हैं। स्वच्छ्ता दीदियों ने इस अभियान से प्रसन्न होकर पूरे शहर वासियों का आभार व्यक्त किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More