Home » फैटी लिवर के जोखिम कम करने में सहायक हैं ये एक्सरसाइज

फैटी लिवर के जोखिम कम करने में सहायक हैं ये एक्सरसाइज

by Bhupendra Sahu

फैटी लिवर एक बीमारी है, जो लिवर की कोशिकाओं में ज्यादा फैट जमा होने की वजह से होता है और इसमें लिवर सही तरह से काम करना बंद कर देता है। हालांकि, डाइट में बदलाव और रूटीन में कुछ एक्सरसाइज को शामिल करके इस बीमारी के जोखिम कम करने में काफी मदद मिल सकती है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताते हैं, जो फैटी लिवर के जोखिम को कम करने में सहायक हैं।

कोबरा एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले एक्सरसाइज मैट पर अपने दोनों हाथों को अपने कंधों के नीचे रखकर पेट के बल लेट जाएं। अब अपने हाथों से दबाव देते हुए अपने शरीर को जहां तक संभव हो सके, ऊपर उठाने की कोशिश करें। इस दौरान सामान्य तरीके से सांस लेते रहें। कुछ देर इसी अवस्था में बने रहें, फिर धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं। कुछ देर बाद इस एक्सरसाइज को फिर से दोहराएं।
लंज के साथ स्पाइनल ट्विस्ट एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सावधान मुद्रा में खड़े हो जाएं। अब बाएं पैर के पंजे को बाहर की तरफ करके घुटने से मोड़ते हुए बैठें और दाएं पैर को पीछे की तरफ एकदम सीधा कर लें। इस दौरान आपको कूल्हे में खिंचाव सा महसूस होगा। इसके बाद दाएं हाथ को जमीन पर रखें और बाएं हाथ को आसमान की ओर सीधा करें। इस अवस्था में कुछ मिनट रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं।
रिवर्स प्लैंक एक्सरसाइज
सबसे पहले जमीन पर पैरों को फैलाकर बैठ जाएं, फिर अपने दोनों हाथों को पीठ के पीछे ले जाएं और हथेलियों को जमीन पर रखें। इसके बाद सामान्य सांस लेते रहें और अपने शरीर को थोड़ा पीछे की ओर करते हुए शरीर को अपनी क्षमतानुसार उठाने की कोशिश करें। इस दौरान अपने सिर को भी पीछे की ओर झुकाएं और अपने तलवों को जमीन से सटाएं। कुछ देर इसी स्थिति में रहने के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो जाएं।
माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज
माउंटेन क्लाइंबर के लिए सबसे पहले जमीन पर घुटनों के बल बैठें, फिर अपनी दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें। अब अपने दोनों पैरों को पीछे की ओर सीधा कर लें। इसके बाद अपने दाएं पैर के घुटने को मोड़ें और इसे अपनी छाती की ओर लाएं। इसके बाद इसे सीधा करें। जब आप दाएं पैर को सीधा करें और अपने बाएं पैर के घुटने को अपनी छाती की ओर लाएं। कुछ मिनट तक ऐसे ही पैरों को चलाते रहें।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More