- शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे रायपुर के नारायणा अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए भर्ती साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हिरवानी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री विनोद वर्मा भी उपस्थित थे।