Home » सोना हुआ महंगा, चांदी के गिरे भाव

सोना हुआ महंगा, चांदी के गिरे भाव

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के रेट में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोना जहां महंगा हुआ है, वहीं चांदी सस्ती। इस बदलाव के बाद अब 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से केवल 79464 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता और चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से 14511 रुपये प्रति किलो ही सस्ती रह गई है।

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव शुक्रवार के बंद रेट के मुकाबले महज 44 रुपये चढ़कर होकर 48308 रुपये पर खुला। वहीं, आज 22 कैरेट सोने का भाव 44250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 36231 रुपये है। वहीं, 14 कैरेट सोने का भाव 28260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इन पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है। अगर चांदी की बात करें तो यह आज 386 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 61497 रुपये पर आ गई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More