Home » प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा, 28 को हो सकती है कुछ स्थानों पर हल्की बारिश

प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा, 28 को हो सकती है कुछ स्थानों पर हल्की बारिश

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहा, वहीं कल 27 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना बनी हुई है, जबकि 28 दिसंबर को उत्तरी भाग के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक एच.पी. चन्द्रा ने बताया कि प्रदेश के वातावरण में निम्न सतह पर नमी युक्त अपेक्षाकृत गरम हवा का आगमन प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है। प्रदेश में कल दिनांक 27 दिसंबर को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

दिनांक 28 दिसम्बर को प्रदेश के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है और मध्य क्षेत्र के पश्चिमी भाग में एक दो स्थानों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। दिनांक 29 दिसम्बर को प्रदेश के सरगुजा संभाग और बिलासपुर सम्भाग के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। बस्तर संभाग के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।

31 दिसम्बर से प्रदेश में पुन: उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण न्युनतम तापमान में गिरावट संभावित है। चेतावनी :- 28 और 29 दिसम्बर को सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर ओले गिरने की सम्भावना है । (कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली, कोरिया और सूरजपुर में 28 को; सूरजपुर, सरगुजा, बलराम, जशपुर, बिलासपुर और कोरबा में 29 को)

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More