Home » ईईएसएल का 2024 तक बिजली बचाने वाले 1.6 करोड़ स्मार्ट एलईडी स्ट्रीटलैंप लगाने का लक्ष्य

ईईएसएल का 2024 तक बिजली बचाने वाले 1.6 करोड़ स्मार्ट एलईडी स्ट्रीटलैंप लगाने का लक्ष्य

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय का संयुक्त उद्यम एनर्जी एफीसिएसंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) ने 2024 तक देश भर में बिजली कम खर्च करने वाले 1.6 करोड़ स्मार्ट एलईडी स्ट्रीटलैंप लगाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने सूक्षम लघु एवं मझोले उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के साथ हाथ मिलाया है। ईईएसएल के अनुसार उसका ‘स्ट्रीटलाइट नेशनल प्रोग्राम (एसएलएनपी) मुख्य रूप से पहले नगरपालिकाओं / नगरीय स्थानीय निकाय क्षेत्रों में शुरू किया गया था। हाल के वर्षों में इस कार्यक्रम में अच्छी प्रगति दिखी है। यह कार्यक्रम नगरीय स्थानीय निकायों, विनिर्माताओं, वित्तीय संस्थाओं, सेवा एजेंसियों आदि के बीच सहयोग की पहचान बन गया है।

ईईएसएल ने यह कार्यक्रम 2014 में विजग (आंध्र प्रदेश) से शुरू किया था। तब से अब तक 1.2 करोड़ एलईडी स्टीटलैंप लगाए जा चुके हैं और इससे हर वर्ष 7.8 अरब यूनिट बिजली की बचत तथा कार्बनडाई आक्साइड उत्सर्जन में 53 लाख टन की कमी आयी है।
एलईडी स्ट्रीटलाइट कार्यक्रम को भविष्य की दृष्टि से तैयार करने के विषय पर आयोजित एक कार्यशाला में
ईईएसएल के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि एसएलएनपी कार्यक्रम देश में बड़े पैमाने पर सामाजिक-आर्थिक एवं पारिस्थितकीय परिवर्तन का उत्प्रेरक सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी इस कार्यक्रम के तहत बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है।
ईईएसएल के कारोबार प्रमुख (लाइटिंग) एसपी गरनायक ने कहा , ‘ईईएसल अब इस कार्यक्रम का तेजी से विस्तार करेगी। इसके अच्छे से अच्छे संभव प्रौद्योगिकी मानकों का प्रयोग किया जाएगा। हमने अगले तीन वर्ष में 1.6 करोड़ एलईडी/ ऊर्जा दक्ष लैंप लगाने का लक्ष्य रखा है। बिजली की बचत होने पर बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता में कमी आएगी।Ó
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More