नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजर की शुरुआत सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को मजबूती के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 251 अंकों के फायदे के साथ 57567 के स्तर पर खुला।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 17149 के स्तर से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की। इससे पहले घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 385 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।