Home » मोदी का गुजरात मॉडल छलावा, देश में छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल की होती है चर्चा : भूपेश बघेल

मोदी का गुजरात मॉडल छलावा, देश में छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल की होती है चर्चा : भूपेश बघेल

by Bhupendra Sahu

अयोध्या । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीकापुर क्षेत्र के दशरथपुर में गुरुवार को कांग्रेस की प्रतिज्ञा महासम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट दीजिए किसानों का भला कीजिए। उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि यूपी में किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिलता है। धान हजार बारह सौ में बिकता है। किसान फसल बेचने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में हमने किसानों का कर्जा माफ किया और धान और गेहूं ढाई हजार रुपए में खरीद रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। ढाई हजार का गेहूं धान खरीदा जाएगा कांग्रेश को वोट दीजिए किसानों का भला कीजिए।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने नारा दिया है: लड़की हूं लड़ सकती हूं प्रियंका ने महिलाओं को 40प्रतिशत टिकट देने का वादा किया। भूपेश बघेल ने बीजेपी पर बोला हमला कहा मोदी का गुजरात मॉडल छलावा देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा। जब महिलाओं पर अत्याचार होता है तो प्रियंका गांधी उनके साथ खड़ी होती हैं। जब दलितों आदिवासियों और किसानों पर अत्याचार होता तो प्रियंका गाधी खड़ी रहती हैं और जनता के दुख दर्द में खड़ा होने वाला कोई दूसरा नेता नहीं है। प्रतिज्ञा महासम्मेलन की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा संचालन राकेश कुमार यादव ने की। प्रतिज्ञा महा सम्मेलन को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह उर्फ लल्लू, पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व पूर्व सांसद निर्मल खत्री, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार तिवारी, राम लोटन निषाद आदि लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास बर्मा, अशोक सिंह, बलबीर कोरी, मधू पाठक, दीप नारायण शुक्ला, श्रीनिवास तिवारी, शिवपूजन पांडे, अध्यक्ष बीकापुर राजकुमार पांडे, महमूद अहमद, तारिक अहमद, एजाज अहमद, रामनरेश मौर्य बृजेश रावत, जहीर हसन, आदि हजारों लोग शामिल रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More