बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने एक से एक बेहतरीन लुक से अपने फैंस को रूबरू करवाती रहती है। भले ही एक्ट्रेस ऑनस्क्रीन कम दिखाई देती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वे लगातार अपने हुस्न का जलवा बिखेरती रहती है। बिपाशा के इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोवर्स हो गएं है जिसके लिए उन्होंने अपने फैंस और फॉलोवर्स का धन्यवाद किया है। 10 मिलियन की इंस्टाग्राम फैमिली होने पर बिपाशा ने इसके सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है।
इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, मुझे प्यार करने के लिए और लगातार मेरे पास अच्छी वाइब भेजने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। साथ में अब हम 10 मिलियन हो गएं है। आप सभी को बहुत सारा प्यार। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि बिपाशा 10 नंबर का बलून पकड़े कई पोज देते नजर आ रहीं हैं। फैंस और फॉलोवर्स बिपाशा द्वारा इस माइलस्टोन को पार करने पर बधाइयाँ दे रहें हैं।
बता दे कि बिपाशा अक्टूबर महीने में हबी करण सिंह ग्रोवर के से वेकेशन के लिए मालदीव गईं हुई थी, जहां की कुछ खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट किये थे, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई थी। वहीं हाल ही में इस कपल ने मां वैष्णो देवी के दर्शन भी किए थे। बिपाशा और करण ने वहां की भी फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था।