Home » भिलाई चरोदा में लहराया कांग्रेस का परचम… भाजपा ने गंवाया एक और निगम…

भिलाई चरोदा में लहराया कांग्रेस का परचम… भाजपा ने गंवाया एक और निगम…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव के बाद नतीजे आने का सिलसिला बरकरार है। ताजा नतीजों के अनुसार कांग्रेस ने नगर निगम भिलाई चरोदा पर भी कब्जा कर लिया है। यह पहला मौका है जब कांग्रेस इस निकाय में अपनी सरकार बनाने जा रही है। भिलाई चरोदा निगम में मतगणना पूरी कर ली गई है अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की है वही 15 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं 4 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। फिलहाल अभी घोषणा नहीं की गई है।

भिलाई चरोदा निगम में अब तक कांग्रेस को कभी जीत नहीं मिली थी। निगम बनने से पहले यह नगर पालिका हुआ करता था। उस दौरान भी कांग्रेस अपना अध्यक्ष नहीं बना थी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क्षेत्र में सरकार बनाना बड़ी चुनौती थी। भिलाई चरोदा निगम में मिले कांग्रेस को बढ़त ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास पर मुहर लगा दी है। 21 सीटों में जीत के 7 भिलाई चरोदा में कांग्रेस का महापौर बनना तय माना जा रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए भिलाई चरोदा निगम में भी बड़ा झटका लगा है।

इधर नगर निगम भिलाई में मतगणना जारी है ताजा रुझानों में कांग्रेस के यहां भी बहुमत के साथ आ रही है। भिलाई नगर निगम में कांग्रेस ने 37 वार्ड में बढ़त बना रखी है। वहीं भाजपा के खाते में 21 वादों में बढ़त है एक वार्ड में बहुजन समाज पार्टी व अन्य 11 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More