Home » बड़ी खबर : शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर अग्रसर… सभी निकायों में कांग्रेस को बढ़त

बड़ी खबर : शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर अग्रसर… सभी निकायों में कांग्रेस को बढ़त

by Bhupendra Sahu

भिलाई। मतगणना शुरू होने के साथ ही प्रदेश के सभी निकायों में शुरूआती रुझान आना चालू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी लगभग सभी निकायों में बढ़त बनाए हुए हैं। चार नगर निगमो को छोड़ दिया जाए तो शेष सभी निकायों में कांग्रेस को लीड मिल रही है। इसके साथ ही कांग्रेस में उत्साह की लहर दिखाई दे रही है।

ताजा रुझानों में कांग्रेस ने भैरमगढ़ नगर पंचायत के 12 वार्डो में जीत दर्ज कर दी है। इसके अलावा बैकुंठपुर नगर पालिका में 6 सीटों पर आगे है। नरहरपुर नगर पंचायत में कांग्रेस 10 सीटों पर आगे है। यहां से भाजपा का अभी तक किसी भी सीट पर बढ़त बनाते हैं नहीं दिख रही है। इसी प्रकार नगर पंचायत भोपालपटनम में भी कांग्रेस पार्टी 13 सीटों पर बढ़त बना चुकी है और जीत की ओर कदम बढ़ा रही है।

इसी प्रकार नगर पंचायत प्रेम नगर में भी कांग्रेस 11 सीटों पर आगे हैं। यहां भाजपा केवल 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है वही निर्दलीय दो सीटों पर आगे हैं। नगर पंचायत मारो में कड़ी टक्कर दिख रही है यहां कांग्रेस 5 सीटों पर वह भाजपा 4 सीटों पर आगे हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत कोटा में कांग्रेस 8 सीटों पर आगे है।

अब तक के चुनाव नतीजों में भाजपा को कहीं भी फायदा होता नहीं दिख रहा है। कई निकायों में अभी तक भाजपा के प्रत्याशी बढ़त में नहीं हैं। वही कांग्रेस एक के बाद एक निकायों में बढ़त बना रही है। प्रदेश में कांग्रेस को मिल रही इस बढ़त से कांग्रेस नेताओं में हर्ष का महौल है। कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मनाते दिख रहे हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More