नयी दिल्ली । आकंलन वर्ष 2021-22 के लिए कल तक 39066262 आयकर रिटर्न दाखिल किये गये थे। आयकर विभाग ने आज बताया कि सिर्फ कल एक दिन 738268 रिटर्न दाखिल किये गये। उसने कहा कि 20 दिसंबर तक 22105331 आईटीआर 1, 2209427 आईटीआर 2, 3798177 आईटीआर 3, 9291851 आईटीआर 4, 373082 आईटीआर 5, 159268 आईटीआर 6 और 29126 आईटीआर 7 दाखित हुये हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद आयकर रिटर्न भरने की तिथि बढ़ायी जाने लगी थी और अब इसके लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 निर्धारित है। आयकर विभाग ने लोगों से अंतिम समय में होने वाली भीड़ से बचने के लिए तत्काल रिटर्न दाखिन करने की अपील की है।
0